फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Nominations of five candidates from Tehri and one from Pauri canceled

टिहरी से एक और पौड़ी से पांच प्रत्याशियों के नामांकन रद्द

Sat, 29 Jan 2022 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
Nominations of five candidates from Tehri and one from Pauri canceled
विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से सपा के प्रत्याशी सौरभ की उम्र 25 वर्ष से कम होने के कारण उनका नामांकन रद्द किया गया। इसके बाद अब जिले की सभी छह विधानसभा सीटों में 43 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं। उधर, पौड़ी जिले की पांच विधानसभा सीटों में पांच प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हो गए हैं, जिनमें बीएसपी व आप के 1-1 और तीन निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में विधानसभा निर्वाचन के नामांकन कक्षों में रिटर्निंग ऑफिसर ने शनिवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी शुरू की। देवप्रयाग विधानसभा की आरओ/एसडीएम सोनिया पंत ने बताया कि सपा प्रत्याशी सौरभ की उम्र 29 जनवरी तक 25 वर्ष पूरी न होने कारण उनका नामांकन वैध नहीं है। इसलिए नामांकन रद्द किया जाता है। बताया कि इस बाबत उनका पैन कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्रों का आधार बनाया गया। अन्य सभी 43 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। अब घनसाली विधानसभा में सर्वाधिक 9, टिहरी 8, प्रतापनगर और धनोल्टी 7-7, नरेंद्रनगर और देवप्रयाग में 6-6 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्यालय पौड़ी में विधानसभा चुनाव को लेकर समस्त छह सीटों पर आरओ व एआरओ ने नामांकन पत्रों की जांच की। जांच के बाद छह सीटों में 52 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। जबकि पांच प्रत्याशियों के नामांकन रद्द घोषित किए गए। विधानसभा श्रीनगर में बीएसपी के प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार का नामांकन प्रस्ताव पूर्ण नहीं होने के चलते निरस्त हुआ। यमकेश्वर सीट में आप की वैकल्पिक प्रत्याशी सुमति देवी, कोटद्वार से निर्दलीय प्रकाश चंद्र, पौड़ी से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कुमार, चौबट्टाखाल से निर्दलीय प्रत्याशी रामेंद्र सिंह का नामांकन रद्द किया गया है। आयोग ने रामेंद्र सिंह पर 2023 तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed