{"_id":"67bb2131da9d235a4706971d","slug":"nirankari-seva-dal-launched-a-cleanliness-drive-tehri-news-c-50-1-nth1001-111236-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: निरंकारी सेवा दल ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: निरंकारी सेवा दल ने चलाया सफाई अभियान
Sun, 23 Feb 2025 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 23 Feb 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी और नरेंद्रनगर के पेयजल स्रोतों और नालियों की साफ-सफाई
नई टिहरी / नरेंद्रनगर। संत निरंकारी मिशन के मुखिया रहे बाबा हरदेव महाराज के जन्म दिन पर निरंकारी सेवा दल के सदस्यों ने नई टिहरी के छमुंड पेयजल स्रोत, हैंडपंप, पार्क, नालियों की सफाई अभियान चलाया। नरेंद्रनगर में सेवा दल के सदस्यों ने धोलापानी, रानीपोखरी मार्ग पर जल स्रोत के साथ नालियों की सफाई की।
सत्संग भवन बौराड़ी में नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। संत निरंकारी मिशन के संयोजक सबल सिंह चौहान, संपत लाल शाह ने कहा कि बाबा हरदेव के जन्म दिन को इस बार अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर हीरा लाल, विजयपाल नेगी, कुलदीप पंवार, डॉ़ नित्यानंद उनियाल, राम लाल, शांति उनियाल मौजूद थे।
दूसरी ओर, नरेंद्रनगर में निरंकारी मिशन के संयोजक कल्याण सिंह नेगी ने कहा कि मिशन के लोग जल संरक्षण और जल स्रोतों बचाने के लिए जनता के बीच जन जागरूकता अभियान चलाऐंगे। इस मौके पर नगर पालिका के ईओ एलम सिंह रावत, रमेश असवाल, नीलम राणा, सुनीता गुसाईं, दुर्गा राणा, राजेंद्र राणा, निर्मला पटेला, केसर सिंह, कुंदन सिंह रावत, रविंद्र कृषाली आदि मौजूद थे।