फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Nine nominations of Zilla Panchayat member from Akhodi ward were cancelled

Tehri News: अखोड़ी वार्ड से जिला पंचायत सदस्य के नौ नामांकन हुए निरस्त

Thu, 10 Jul 2025 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 10 Jul 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
Nine nominations of Zilla Panchayat member from Akhodi ward were cancelled
अब वार्ड से निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सोना और प्रशांत हैं मैदान में
विज्ञापन

नई टिहरी। जिला पंचायत वार्ड अखोड़ी टिहरी जिले की सबसे हॉट सीट बनी है। यहां से निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नौ प्रत्याशियों ने नामांकन किया था लेकिन बुधवार शाम को हुई स्क्रूटनी के बाद सात प्रत्याशियों के नामांकन विभिन्न कारणों से रद्द हो गए हैं।
इसके बाद अब वार्ड से भाजपा समर्थित सोना सजवाण और निर्दलीय प्रत्याशी प्रशांत शाह चुनाव मैदान में हैं। अखोड़ी वार्ड से पवन सिंह, प्रताप सिंह, बुद्धि सिंह, कांग्रेस समर्थित उमेश सिंह, अंबिका, सुमन नैथाणी, विमला देवी के नामांकन विभिन्न कारणों से निरस्त हुए हैं। सहायक रिटर्निंग आफिसर राकेश थपलियाल ने बताया कि उक्त प्रत्याशियों के विरुद्ध विभिन्न शिकायतें मिली थी जिसके बाद सभी का पक्ष जाना गया लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सात प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हुए हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार निरस्त हुए सातों प्रत्याशियों ने बीते जनवरी में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान किया था जिसका शिकायतकर्ता ने पूरे साक्ष्य रिटर्निंग आफिसर को उपलब्ध कराए। सात प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त होने के बाद भाजपा और कांग्रेस से जुड़े लोग इस बात के कयास लगा रहे हैं कि इस सीट पर कोई एक प्रत्याशी नाम वापस ले सकता है। ऐसी स्थिति में इस सीट पर चुनाव समीकरण बदल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed