फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Nikhil will show his strength in Skill India competition in Pune.

Tehri News: स्किल इंडिया प्रतियोगिता में निखिल पुणे में दिखाएंगे दमखम

Sun, 03 Mar 2024 04:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 03 Mar 2024 04:17 PM IST
विज्ञापन
Nikhil will show his strength in Skill India competition in Pune.
राज्यस्तरीय स्किल इंडिया प्री-स्क्रीनिंग प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

नई टिहरी। टीएचडीसी हाइड्रो पावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान भागीरथीपुरम के बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र निखिल गहतोड़ी ने राज्यस्तरीय स्किल इंडिया प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। निखिल अब छह मार्च को पुणे में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की स्किल इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड का नेतृत्व करेंगे।
बीटेक तृतीय वर्ष का होनहार छात्र निखिल ने जनवरी माह में हुई राज्यस्तरीय स्किल इंडिया प्री-स्क्रीनिंग टेस्ट में ऑनलाइन दी थी, जिसमें सफलता हासिल की है। अब वे छह मार्च को महाराष्ट्र के पुणे स्थित एनआईसीएमएआर विवि में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में डिजिटल कंस्ट्रक्शन ट्रेड पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कॉलेज के निदेशक डॉ. शरद कुमार प्रधान ने बताया कि बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र निखिल गहतोड़ी ने पूर्व में भी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित एक भारत संस्कृति संगम प्रतियोगिता में भारत मंडपम की नाइट व्यू की शानदार तस्वीर निकालकर पहला स्थान प्राप्त किया था। साथ ही युवा संगम प्रोग्राम के अंतर्गत तेलंगाना में भी उन्होंने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निखिल एक भारत-श्रेष्ठ भारत में दिल्ली के प्रगति मैदान में अखिल भारतीय शिक्षा समागम में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। वर्तमान में हरिद्वार और मूल रूप से वह चंपावत के पाटी ब्लॉक का निवासी हैं। निखिल ने 12वें अंतरराष्ट्रीय यूरेका प्रतिस्पर्धा में मूवी मेकिंग में भी प्रथम स्थान हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुणे में होने वाले प्रतियोगिता में भी वह इस प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed