फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   New tehri District gets 33 doctors

कोरोना संकट के बीच मिली राहत की खबर, टिहरी जिले को मिले 33 डॉक्टर

Fri, 23 Apr 2021 09:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
New tehri District gets 33 doctors
कोरोना संकट के बीच जिले के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार के ओर से नियुक्त 345 डॉक्टरों में से चमोली जिले को 44, टिहरी को 33 और रुद्रप्रयाग जिले को 28 डॉक्टर मिल गए हैं। अब दूरस्थ क्षेत्रों में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद जग गई है। अभी तक डॉक्टर न होने से ग्रामीण उपचार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर बने हुए थे। स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टरों के अभाव में केवल रेफर सेंटर बने हुए थे। साथ ही कोविड काल में डॉक्टरों की कमी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में सैंपलिंग की भी दिक्कते आ रही थी।
विज्ञापन

22 अप्रैल को प्रभारी सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के ओर से जारी आदेश में जिले को 33 डॉक्टर मिले गए हैं। जिनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाम को तीन, मदननेगी, थत्यूड़, प्रतापनगर, हिंडोलाखाल, उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर को दो-दो, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमंडीधार, चौड़ (लंबगांव), पनियाला, कोटालगांव, छेरपधार, कांडीखाल, चमियाला, दल्ला, नैलचामी ठेला, मेगाधार, बूढ़ाकेदार, चंबा, नकोट, खाड़ी, चोपडियालगांव, पौडीखाल, कोटी पंतवाड़ी, मैंडखाल, बैंजवाड़ी और टीबी क्लीनिक नरेंद्रनगर को एक-एक डॉक्टर शामिल है।
विज्ञापन

जिले में डॉक्टरों के 229 पद सृजित हैं। जिनमें अभी तक 142 कार्यरत थे। अब 33 डॉक्टर मिलने से काफी हद तक डॉक्टरों की कमी दूर होगी। शासन ने नवनियुक्त डॉक्टरों को तत्काल पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा. एलडी सेमवाल,एसीएमओ टिहरी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed