फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   New rural tourism centers will be developed in Jari Pani, That, and Sendul villages.

Tehri News: जड़ी पानी, थात और सेंदुल गांव में बनेंगे ग्रामीण पर्यटन के नए केंद्र

Tue, 20 Jan 2026 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 20 Jan 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
New rural tourism centers will be developed in Jari Pani, That, and Sendul villages.
ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर पर्यटन का नया रोडमैप तैयार करें अधिकारी : डीएम
विज्ञापन

नई टिहरी। डीएम नितिका खंडेलवाल ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक लेकर ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कहा कि अधिकारी ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर ग्रामीण पर्यटन को लेकर प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने खैट पर्वत के समीप थात गांव और जौनपुर के सेंदुल गांव को भी एडवेंचर टूरिज्म एवं कम्युनिटी बेस्ड टूरिज्म योजना में शामिल करने को कहा।
डीएम नितिका खंडेलवाल ने बैठक लेते हुए कहा कि विगत माह समस्त एसडीएम की अध्यक्षता में विकासखंड स्तर पर ग्राम पर्यटन विकास समिति का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य गांव में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इसके लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना है। पर्यटन विभाग द्वारा ग्राम टास्क फोर्स के अंतर्गत प्रथम चरण में चंबा के ग्राम सौड़ के निकट जड़ी पानी को एडवेंचर टूरिज्म एवं कम्युनिटी बेस्ड टूरिज्म के दृष्टिगत चयनित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने सभी बीडीओ को अपने-अपने क्षेत्र के प्रधानों के साथ बैठकर ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव करने और डीएचओ अरविंद शर्मा को जौनपुर में हॉर्टी–विलेज विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चयनित ग्रामों में टास्क फोर्स के तहत विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओे वरुणा अग्रवाल ने बताया कि राज्य स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में जौनपुर विकासखंड के ग्राम सेंदुल और जाखणीधार में खैट पर्वत के निकट स्थित ग्राम थात को भी उक्त योजना में शामिल करने के सुझाव दिए गए हैं। इस मौके पर प्रभारी अधिकारी पुनर्वास स्नेहिल कुंवर,पीडी डीआरडीए पुष्पेंद्र चौहान,डीटीडीओ एसएस राणा, एसीएमओ डॉ.बृजेश डोभाल,सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव, ईई ग्रामीण निर्माण विशाल चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed