फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Nehru Library dying due to lack of resources and maintenance

Tehri News: संसाधनों और देखरेख के अभाव में दम तोड़ रहा नेहरू पुस्तकालय

Wed, 13 Mar 2024 04:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
Nehru Library dying due to lack of resources and maintenance
हाईटेक बनाकर सभी किताबों को ऑनलाइन करने की मांग
विज्ञापन




नरेंद्रनगर (टिहरी)। नेहरू पुस्तकालय संसाधनों और देखरेख के अभाव में दम तोड़ रहा है। 60 के दशक में यहां नेहरू पुस्तकालय की स्थापना की गई थी। पुस्तकालय में सैकड़ों दुर्लभ दस्तावेजों और किताबों का संग्रहण है, जो बंद अलमारियों में कैद हैं। पुस्तकालय की बदहाली पर स्थानीय लोगों ने चिंता जताते हुए इसे हाईटेक बनाकर पुस्तकों को ऑनलाइन करने की मांग की है।



साहित्य और इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों के लिए नेहरू पुस्तकालय में कई महत्वपूर्ण पुस्तकें उपलब्ध है। 60 के दशक में तत्कालीन प्रशासक की ओर से पालिका के भवन में पुस्तकालय की स्थापना की गई थी। पुस्तकालय में पहले काफी हलचल रहती थी, लेकिन अब यहां किताबाें को पढ़ने के लिए गिनती के चार-पांच लोग ही आते हैं, जिससे लोगों की ओर से इस तरफ ध्यान न देना है। वर्तमान में पुस्तकालय पालिका सभागार के पीछे ऐसे स्थान पर है जहां पर कोई भी व्यक्ति सरलता से नहीं जा सकता है। अब वहां समाचार पत्र और पत्रिकाएं भी नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहते हैं।
विज्ञापन




सेवानिवृत प्रधानाचार्य ऋतुराज सिंह नेगी, यशपाल सिंह राणा, सुंदर सिंह रावत, प्रकाशकांत ध्यानी, गोविंद सिंह चौहान, मदनलाल चमोली, मंगल सिंह गुसाईं ने नेहरू पुस्तकालय की दुर्दशा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए तहसील और पालिका प्रशासन से उचित स्थान पर पुस्तकालय का संचालन करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में नगर पालिका के वर्तमान में कई भवन निर्माणाधीन है। वैकल्पिक तौर पर वर्तमान स्थान पर नेहरू पुस्तकालय का संचालन किया जा रहा है। नया भवन निर्माण पूरा होने के बाद उसी स्थान पर व्यवस्थित कर संचालन शुरू किया जाएगा। -प्रीतम सिंह नेगी, ईओ नगर पालिका नरेंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed