{"_id":"5e4d66c68ebc3ef2ca009140","slug":"negotiations-will-be-done-soon-negi-new-tehri-news-drn336701455","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द किया जाएगा गूलों का निर्माण : नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द किया जाएगा गूलों का निर्माण : नेगी
विज्ञापन
विधायक धन सिंह नेगी हेंवलघाटी के गांवों का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा नागणी क्षेत्र में किसानों को सिंचाई की सुविधा देने के लिए गूलों के निर्माण और मरम्मत कार्य को सीएम घोषणा में शामिल कराया है। उन्होंने इंडवालगांव, झल्डियाल गांव और कुमार गांव में रेलिंग निर्माण के लिए विधायक निधि से छह लाख देने की घोषणा की।
विधायक नेगी ने इंडवालगांव, झल्डिया गांव, कुमार गांव, मुनाण, स्यूली, कोटी, नकोट आदि गांव का भ्रमण कर समस्याएं सुनी। विधायक नेगी ने ग्रामीणों से पॉली हाउस योजना का लाभ उठाकर सब्जी उत्पादन करने को कहा। कहा कि पॉली हाउस के लिए 50 प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार मुहैय्या करवा रही है। वहीं उन्होंने मंज्यूड़ गांव के ग्रामीणों की भी समस्याएं सुनी। कहा कि चंबा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम विक्टोरिया बीसी गबर सिंह के नाम पर किया जा रहा है। ऑल वेदर रोड पर बने डंपिंग जोनों को मैदान बनाकर वहां पर बीसी गबर सिंह पार्क और मूर्ति स्थापित की जाएगी। उन्होंने गांव में सामुदायिक केंद्र के लिए चार लाख विधायक निधि से देने की घोषणा की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख शिवानी बिष्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, जिला पंचायत सदस्य विमला खंणका, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज बरवाण, प्रधान विक्रम राणा, मदन राणा, चतर सिंह राणा, बुद्धि पुंडीर, प्रदीप राणा, प्रदीप लाल, विजय नेगी, बलवीर नेगी, दर्मियान नेगी आदि मौजूद थे।