फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Near the house, and took away the girl child Guldar

घर के पास से बालिका को उठा ले गया गुलदार

Tue, 23 Aug 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवप्रयाग (श्रीनगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, देवप्रयाग (श्रीनगर) Updated Tue, 23 Aug 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
Near the house, and took away the girl child Guldar
गुलदार

भरपूर पट्टी के सजवाण कांडा गांव मेें गुलदार 10 वर्षीय बालिका को घर के पास से उठा ले गया। घर से लगभग 500 मीटर दूर क्षत-विक्षत अवस्था में बालिका का शव मिला है। ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सजवाण कांडा गांव के विशंबर सिंह की पुत्री सोनम मंगलवार शाम लगभग सात बजे जोल्याबोड़ तोक से दूध लाकर लौट रही थी, लेकिन वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की। घर से लगभग 20 मीटर दूर उसकी चप्पल और दूध का बर्तन गिरा हुआ मिला। जमीन पर लोगों ने जब खून की बूंद देखी, तो उनको अनहोनी की आशंका हुई।
विज्ञापन


इस बीच ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। लगभग डेढ़ घंटे की तलाशी के बाद घर से करीब 500 मीटर दूर सोनम का शव मिल गया। मौके पर पहुंचे वन विभाग और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से ग्रामीणों ने गुलदार को मारने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधान विनोद टोडरिया ने बताया कि सोनम विशंबर सिंह की चार संतानों में सबसे बड़ी थी। वह सरस्वती शिशु मंदिर डुंग्यारलकांडा में कक्षा तीन में पढ़ रही थी। तहसीलदार शंकर लाल चौरसिया और वन दारोगा तुलसीदास ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed