{"_id":"68fd086940752507eb099e2c","slug":"navayuvak-abhinaya-samiti-will-celebrate-igas-bagwal-on-a-grand-scale-tehri-news-c-5-1-drn1019-819211-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नवयुवक अभिनय समिति बड़े स्तर पर मनाएंगी ईगास बग्वाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नवयुवक अभिनय समिति बड़े स्तर पर मनाएंगी ईगास बग्वाल
Sat, 25 Oct 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 25 Oct 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नवयुवक अभिनय श्रीराम कृष्ण लीला समिति पुरानी टिहरी 1952 ने नई टिहरी में बड़े धार्मिक पर्वों का सामूहिक रूप से आयोजन करेगी। समिति ने एक नवंबर को ईगास दिवाली (बग्वाल) को बड़े स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है।
समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि समिति आगामी जनवरी माह में सालभर होने वाले बड़े त्योहारों का कैलेंडर जारी करेगी। इसमें होलिका दहन, चैत्र नवरात्र , रामनवमी, दशहरा पर्व, ईगास बग्वाल, वाल्मिकी जंयती, मई व जून माह में रामलीला आयोजन सहित पौराणिक संस्कृति से जुड़े त्योहारों को शामिल किया जाएगा। कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी का आयोजन तथा हिंदू नववर्ष को भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए सभी छोटे-बड़े संगठनों से चर्चा की जाएगी। बौराड़ी स्टेडियम में ईगास पर्व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। महिलाएं स्थानीय व्यंजन तैयार करेंगी। सामूहिक भैला खेलने का कार्यक्रम होगा। रामलीला मंचन को सफल बनाने के लिए कलाकारों का चयन ऑडिशन के आधार पर किया जाएगा। इस मौके पर समिति के महासचिव अमित पंत, संरक्षक महिपाल नेगी, निर्देशक अनुराग पंत, राकेश लंबा, भगवान चंद रमोला, सुनील बधानी, जगजीत नेगी, कमल सिंह महर, महावीर उनियाल, नंदू कुमार आदि मौजूद रहे।