{"_id":"58fcddb74f1c1bee488b50c0","slug":"natural-sources-drought-water-supply-stoppage","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक स्रोत सूखे, जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक स्रोत सूखे, जलापूर्ति ठप
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी
Updated Sun, 23 Apr 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के दस्तक देते ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने लगा है। प्रतापनगर के थौड़की भरपुर में प्राकृतिक जल स्रोत सूखने से ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों ने जल संस्थान से गांव में हैंडपंप, पेयजल लाइन और टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रतापनगर ब्लॉक के थौड़की भरपुर में लोगों को दो किमी दूर दूसरे गांव के स्रोत से पीने के पानी के लिए देररात तक घंटों लाइन लगना पड़ रहा है। तक जाकर बाल्टी पीने का पानी मिल पा रहा है। जल संस्थान वर्षों से गांव में खच्चरों से पानी ढुलान करवाकर लोगों की प्यास बुझाता रहा है।
विज्ञापन
लेकिन इस वर्ष ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते दो सौ से अधिक परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवीर लाल, बैसाखी लाल, बृजलाल शाह समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अब सड़क आ चुकी है। ऐसे में जल्द ही टैंकर से पेयजल उपलब्ध करवाकर दूसरे स्रोत से नई लाइन और हैंडपंप लगाए जाएं।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
टैंकरों की डिमांड तहसील से आती है, लेकिन थौड़की भरपुर के संबंध में डिमांड नहीं मिली है। जल्द ही इस जानकारी लेकर जलापूर्ति करवाने के प्रयास किए जाएंगे। -राजेंद्र पाल, सहायक अभियंता जल संस्थान टिहरी।