{"_id":"5762dd294f1c1b387a11b8e6","slug":"nanbag-communication-service-disruption-upset-pilgrim","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनबाग में संचार सेवा ठप, तीर्थयात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनबाग में संचार सेवा ठप, तीर्थयात्री परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Thu, 16 Jun 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
नैनबाग क्षेत्र में बीते पांच दिनों से संचार सेवाएं पूरी तरह से ठप हैं, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मगर राज्य सरकार और बीएसएनएल इस ओर लापरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन
क्षेत्र में संचार सेवाएं पूरी तरह से बाधित होने से पांच दिनों से यमुनोत्री और गंगोत्री धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों, पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोग खासे परेशान हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर, सिकंदर कैंतुरा, मोहन लाल निराला, श्याम सिंह चौहान, राजीव कवि का कहना है कि संचार व्यवस्था बाधित होने से संपर्क साधने में तो दिक्कतें आ ही रही हैं, इससे कई लोगों के व्यवसाय पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। तहसील में इंटरनेट संबंधी कार्य भी बाधित है, जिससे क्षेत्रवासी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, बीएसएनएल बड़कोट के एसडीओ अरविंद कुमार का कहना है कि बारिश के कारण सड़कों पर आए मलबे को हटाते हुए जेसीबी द्वारा संचार लाइनें काटी जा रही हैं। दो दिन पूर्व मसूरी- नैनबाग लाइन और बुधवार को डामटा- नौगांव और बृहस्पतिवार को मरोड़ में ओएफसी केबल कटी है, जिसे एनटीआर द्वारा जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन