{"_id":"618d1dad0a24b556f37af4aa","slug":"muskan-and-trivendra-won-in-badminton-competition-new-tehri-news-drn39576405","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन प्रतियोगिता में मुस्कान और त्रिवेंद्र जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन प्रतियोगिता में मुस्कान और त्रिवेंद्र जीते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रीड़ा विभाग की ओर से छात्र- छात्राओं के बीच बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई गई। उत्तराखंड महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कालेज की प्राचार्य डा. रेनु नेगी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। खेलों में करियर बनाने की असीम संभावनाएं हैं। प्रतियोगिता की बालिका वर्ग में मुस्कान और बालक वर्ग में त्रिवेंद्र अग्निहोत्री विजयी रहे।
बृहस्पतिवार को पीजी कालेज में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में कालेज के त्रिवेंद्र अग्रिहोत्री, विकास, वीरेंद्र, दिव्यांशु उनियाल, सौरभ, शुभम, मोहित जोशी, ऋषभ, मुस्कान, मीनाक्षी, कुसुम, दीप्ति पथरियाल, मीनाक्षी और रीना आदि ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग का फाइनल मैच बीएससी तृतीय वर्ष की मीनाक्षी और मुस्कान के बीच खेला गया, जिसमें मुस्कान विजेता रही। बालक वर्ग में त्रिवेंद्र अग्निहोत्री ने दिव्यांशु को हराकर फाइनल मैच जीता। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा. हर्ष नेगी, डा. अरविंद रावत, डा. वैभव रावत, डा. सतेंद्र ढौंडियाल थे। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी डा. अरविंद मोहन पैन्यूली, डा. डीपीएस भंडारी, डा. डीएस तोपवाल, डा. नवीन रावत, डा. सुमन गुसाईं, डा. पीसी पैन्यूली मौजूद थे।