फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Movement started after 43 hours on Chamba-Dharasu highway

43 घंटे बाद भी रमोलगांव में नहीं खुला चंबा-धरासू एनएच

Sat, 09 Apr 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Movement started after 43 hours on Chamba-Dharasu highway
चंबा-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग रमोलगांव के पास 43 घंटे बाद खुल गया है। हाईवे बंद होने से लोगों को वाया मैंडखाल होते हुए कंडीसौड़ पहुंचना पड़ रहा था। पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण मलबा हटाने का काम जल्द शुरू नहीं हो पाया है, जिससे बीआरओ को भूस्खलन रुकने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

चंबा-धरासू राजमार्ग पर रमोलगांव के पास सात अप्रैल की रात करीब 10 बजे से भूस्खलन शुरू हो गया था, जो शनिवार शाम को रुक पाया। इसके बाद बीआरओ ने मलबा हटाकर शाम करीब छह बजे करीब 43 घंटे बाद हाईवे पर आवाजाही शुरू कर दी। हाईवे खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। सड़क बंद होने की वजह से लोगों को करीब 30 किमी अतिरिक्त सफर तय कर वाया मैंडखाल होते हुए कंडीसौड़ पहुंचना पड़ रहा था। बीआरओ के डिप्टी कमाडेंड एबी सिंह ने बताया कि मलबा हटाने के लिए राजमार्ग के दोनों ओर जेसीबी खड़ी है, लेकिन पहाड़ी से लगातार हो रहा भूस्खलन नहीं थम रहा है। जिससे मलबा हटाना मुश्किल हो गया था। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को भूस्खलन रुकने पर हाईवे से मलबा हटाया गया, जिससे करीब छह बजे वाहनों की आवाजाही शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed