{"_id":"5fb293e78ebc3e9be83aeced","slug":"movement-over-tehri-dam-from-today-till-seven-new-tehri-news-drn3620535185","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सात दिसंबर तक टिहरी बांध के ऊपर से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सात दिसंबर तक टिहरी बांध के ऊपर से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन
नई टिहरी का टिहरी बांध। फाइल फोटो।
- फोटो : NEW TEHRI
इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) की रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार (आज) से सात दिसंबर तक टिहरी बांध के ऊपर वाहनों आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। इस दौरान खांडखाला और टिपरी चेकपोस्ट पर बोलार्ड सिस्टम लगाए जाएंगे, ताकि वाहनों की सघन चेकिंग हो सके। सीआईएसएफ चेकपोस्ट पर बिना चेकिंग के जाने वाले वाहनों के लिए यह सिस्टम कारगर साबित होगा। खास बात यह है कि सामान्य वाहनों की भांति टीएचडीसी के लोग भी इस दौरान डैमटॉप से आवाजाही नहीं कर पाएंगे।
टिहरी बांध विश्व के सबसे ऊंचे बांधों में से एक है। सुरक्षा की दृष्टि से भी टिहरी बांध काफी अहम है। बीपुरम-जीरो प्वाइंट मार्ग की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए टीएचडीसी निश्चित समय के लिए दिन में बांध के ऊपर सामान्य वाहनों की आवाजाही करवाती है, लेकिन आईबी ने बांध की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सरकार और प्रशासन को आगाह किया है। टीएचडीसी इंडिया के अधिशासी निदेशक वीके बडोनी ने बताया कि टिहरी बांध के चार एंट्री प्वाईंट हैं। आईबी की रिपोर्ट के आधार पर चक्के प्वाइंट पर बोलार्ड सिस्टम लगाए जाने हैं।
करीब 70 लाख की लागत से यह हाइड्रोलिक ऑटोमैटिक सिस्टम लगाए जा रहे हैं, ताकि सीआईएसएफ को धोखा देकर डैम से आवागमन करने वाले वाहनों को रोका जा सके। बताय कि बांध के स्पिल-वे और पीएसपी के प्रवेश द्वार जीरो प्वाइंट की ओर से बोलार्ड सिस्टम लगाए दिए हैं, जबकि सामान्य वाहनों की आवाजाही वाले खांडखाला और टिपरी सीआईएसएफ चेक प्वाईंट पर मंगलवार (आज) से बोलार्ड सिस्टम लगाने का कार्य शुरू होगा। यह कार्य सात दिसंबर तक पूरा होगा। इस अवधि में बांध के ऊपर से संपूर्ण यातायात बंद रहेगा। टीएचडीसी कर्मियों को भी पॉवर हाउस जाने के लिए जीरो प्वाईंट मार्ग का प्रयोग करना होगा।