फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Mother passes away after giving birth to a newborn at home.

Tehri News: घर पर नवजात को जन्म देने के बाद मां ने तोड़ा दम

Sun, 19 Jul 2026 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 19 Jul 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Mother passes away after giving birth to a newborn at home.
प्रसव के बाद बिगड़ी महिला की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक के मुखमालगांव में बेटी को जन्म देने के बाद एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। घर पर एक नवजात बच्ची को जन्म देने के कुछ ही समय बाद 28 वर्षीय प्रसूता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड लेकर रवाना हुए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। नवजात बच्ची सुरक्षित है लेकिन जन्म लेते ही उसके सिर से मां का साया उठ गया।
जानकारी के अनुसार पट्टी उपली रमोली की ग्राम पंचायत मुखमाल गांव निवासी प्रियंका देवी (28) पत्नी राकेश सिंह का घर पर प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद कुछ समय तक उनकी स्थिति सामान्य रही लेकिन अचानक तबीयत गंभीर होने पर परिजन रात करीब 10 बजे उन्हें सीएचसी चौंड लेकर निकले।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में प्रियंका देवी ने दम तोड़ दिया। घटना ने क्षेत्र में संस्थागत प्रसव और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की जरूरत के हवाई दावों को उजागर कर दिया है जिस घर में कुछ देर पहले नवजात बच्ची के जन्म की किलकारी गूंजी थी वहां कुछ ही समय बाद मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की खुशियां पलभर में दुख में बदल गई। घटना पर विधायक बिक्रम सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख मनीषा पंवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदय रावत, गोविंद रावत, रेखा असवाल, भगवान सिंह राणा, बीडीसी सदस्य बबलू असवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। यदि प्रसव से पहले गर्भवती महिला को अस्पताल लाया गया होता तो संभवतः उसकी जान बचाई जा सकती थी। हो सकता है कि अधिक रक्तस्राव होने से महिला की मौत हुई हो
- डॉ. राहुल, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed