{"_id":"57b09ffa4f1c1b67766eae9c","slug":"mobile-charging-to-measure-the-distance-of-20-km","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चार्ज करने को नाप रहे 20 किमी की दूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चार्ज करने को नाप रहे 20 किमी की दूरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Sun, 14 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापनगर क्षेत्र की पट्टी उपली रमोली का सेरा गांव में एक माह से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे ग्रामीण छिल्लों और लैंप के सहारे रात काट रहे हैं। लोगों को अपने मोबाइल फोन चार्ज कराने के लिए करीब 20 किमी दूर लंबगांव जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार आपूर्ति बहाल करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी है।
विज्ञापन
ग्रामीण राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली, डा. आशुतोष पैन्यूली, गंगा प्रसाद आदि ने बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर लगभग चार सप्ताह पूर्व जल गया था, जिसकी शिकायत भी की गई। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने के कारण गांव के सौ से अधिक परिवारों के लोगों को अपने मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए मीलों दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
उधर, अवर अभियंता एलपी नौटियाल ने स्वीकारा कि सेरा गांव में काफी कम समय में दो ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। ग्रामीणों को इस बाबत बता दिया है। उन्होंने बताया कि निगम के पास फिलहाल सिंगल फेस का ट्रांसफार्मर नहीं है, इसलिए देरी हो रही है। सोमवार तक गांव में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्युत आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन