फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Mobile academy training given to Asha workers

Tehri News: आशा कार्यकर्ताओं को दिया मोबाइल अकादमी का प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Mobile academy training given to Asha workers

विज्ञापन
भारत सरकार की ओर से संचालित किलकारी और मोबाइल अकादमी कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और आशा कार्यकर्ताओं का यहां एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। अरमान संस्था के डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि किलकारी कार्यक्रम गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित मोबाइल आधारित पूर्णतः निशुल्क सेवा है। इसमें गर्भावस्था और नवजात बच्चे के स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी सलाह लगातार 72 सप्ताह तक लाभार्थी को साप्ताहिक रूप से मिलती है। धरातल तक किलकारी सेवा की पहुंच बनाने के लिए अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं के लिए भारत सरकार द्वारा मोबाइल आधारित प्रशिक्षण कोर्स मोबाइल अकादमी की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता को गर्भावस्था और नवजात बच्चे के स्वास्थ्य से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर सीएमओ डॉ.श्याम विजय, सुनील भंडारी, ऋषभ उनियाल व आशा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे। संवाद




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed