फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   MLA visited the village and heard the problems of the villagers

विधायक ने गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Fri, 05 Feb 2021 11:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
MLA visited the village and heard the problems of the villagers
चंबा के देवरी तल्ली में विधायक डा. धन सिंह नेगी का स्वागत करते ग्रामीण। - फोटो : NEW TEHRI
विधायक डा. धन सिंह नेगी ने देवरी तल्ली और गुल्डी गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने देवली मल्ली और देवरी तल्ली गांव में एक-एक बरात घर बनाने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि गांव में सामुदायिक कार्य के लिए विधायक निधि से धन दिया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक नेगी ने देवरी तल्ली गांव की एससी बस्ती के लिए बर्तन देने, देवरी मल्ली में ट्यूबवेल लगाने के लिए सर्वे कराने, श्रीदेव सुमन अकादमी और बहेड़ा को फर्नीचर देने की घोषणा की। विधायक ने गुल्डी गांव में लो वोल्टेज की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि गांव को रत्नोगाड़ फीडर से हटाकर चंबा सब स्टेशन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने दुर्गा मंदिर में निर्मित टिन शेड, मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया। इस दौरान देवरी तल्ली की उप प्रधान रीना थपलियाल, सरोजनी देवी, जगदीश उनियाल, चंडी प्रसाद बिजल्वाण, लाखीराम सकलानी, रोशन लाल, भगवती सकलानी, महावीर सकलानी भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह रावत, योगेंद्र सिंह नेगी, प्रधान गणेश सेमवाल और प्रधान रीनिता सुयाल मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed