Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   MLA took stock of the damage in disaster affected villages

Tehri News: आपदा प्रभावित गांवों में विधायक ने लिया नुकसान का जायजा

Fri, 22 Aug 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 22 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
MLA took stock of the damage in disaster affected villages

विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने शुक्रवार को आपदा प्रभावित बंस्यूल, मंजकोट, मलोगी, भंडारर्की गांव पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। आपदा से क्षतिग्रस्त हुए गांव के पैदल रास्तों की मरम्मत के लिए उन्होंने विधायक निधि से 50-50 हजार रुपये की धनराशि दी। कहा कि फौरी तौर पर ग्राम प्रधान तत्काल क्षतिग्रस्त रास्तों पर मरम्मत कार्य कराएंगे। कहा कि आपदा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए भू-गर्भीय सर्वे कराया जाएगा। इसके आधार पर पुनर्वास की कार्रवाई की जाएगी।



थौलधार ब्लॉक के मैंडखाल क्षेत्र में 17 अगस्त को अतिवृष्टि से बंस्यूल, मंजकोट, मलोगी, भंडारर्की गांव के पैदल रास्ते बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। जगह-जगह पानी की लाइन टूट गई थी। खेतों में मलबा घुसने से खेतों में तैयार रही फसल बर्बाद हो गई थी। मलबा और भूधंसाव होने से कई लोगों के घर खतरे की जद में आ गए है। बीते दिन डीएम ने आपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को विधायक पंवार बंस्यूल, मंजकोट, मलोगी, भंडारर्की गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें आपदा से हुए नुकसान की जानकारी देते हुए पैदल संपर्क रास्तों का जल्द मरम्मत करने की मांग प्रमुखता से उठाई। जिस पर विधायक ने कहा कि फौरी तौर पर चारों गांवों में रास्तों की मरम्मत विधायक निधि से कराई जा रही है। रास्तों पर मरम्मत के लिए 50-50 हजार रुपये जारी किए जा रहे है। प्रशासन की टीम आपदा से हुए नुकसान का सर्वे कर रही है। मानक के अनुसार सभी प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित प्रसाद खंडूरी, उपाध्यक्ष महावीर उनियाल, जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य भाग सिंह बयाडा, प्रधान आरती खंडूरी, देव चांद पुरुसोड़ा, बुद्धि सिंह बिष्ट, रामदयाल नौटियाल, पुलम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed