फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   MLA presented utensils to women's mangal parties

विधायक ने महिला मंगल दलों को भेंट किए बर्तन

Tue, 19 Oct 2021 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
MLA presented utensils to women's mangal parties
चंबा के चोपडियाली में महिला मंगल दल को बर्तन भेंट करते विधायक डा. धन सिंह नेगी। - फोटो : NEW TEHRI
विधायक डॉ. धन सिंह नेगी ने चंबा क्षेत्र के गांवों का भ्रमण ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होेंने कहा कि क्षेत्र की सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य समेत अन्य मूलभूत समस्याओं का निराकरण किया गया है। उन्होंने महिला मंगल दलों को सामूहिक उपयोग के लिए बर्तन भी भेंट किए। उन्होंने कहा कि हर ग्राम पंचायत में महिला और युवक मंगल दल का गठन होना चाहिए। जिन गांवों में दलों का गठन होगा उनमें बर्तन से लेकर सरकार के स्तर से उनके खातों में 14-14 हजार की धनराशि दी जाएगी। मंगलवार को विधायक नेगी ने चोपडियाली, भाटूसैंण, पटुडी का भ्रमण कर महिला मंगल दलों को बर्तन वितरित किए। उन्होंने कहा कि हर ग्राम पंचायत में महिला, युवक मंगल दलों का गठन कर बैंक खाता जरूर खुले। इस मौके पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह रावत, प्रधान कमल सिंह नेगी, शीशपाल रावत, धूरत सिंह, जगदीश डबराल, अजय कैंतुरा, भगवान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed