{"_id":"69df8f4bf512cf346c022ae6","slug":"mla-negi-raises-questions-regarding-char-dham-yatra-arrangements-tehri-news-c-50-1-nth1001-118398-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं पर विधायक नेगी के सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं पर विधायक नेगी के सवाल
Wed, 15 Apr 2026 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 15 Apr 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
घोषणाएं कागजों में सीमित धरातल पर कुछ नहीं, 17 अप्रैल को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : विधायक
नई टिहरी। प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए है। कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर कहीं पर भी नए शौचालय, हैंडपंप, स्टैंड पोस्ट और पार्किंग नहीं बनाए गए है जो पुराने शौचालय और हैंडपंप है उनकी स्थिति भी बहुत दयनीय है। टिहरी जिले में मेडिकल काॅलेज निर्माण सहित अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस 17 अप्रैल को नई टिहरी जिला मुख्यालय में जन आक्रोश रैली निकालेगी।
पत्रकार वार्ता में विधायक नेगी ने कहा कि प्रतापनगर विधानसभा और उत्तरकाशी को जोड़ने वाला डोबरा-मोटणा सड़क के डामरीकरण के लिए वे कई बार प्रस्ताव दे चुके हैं लेकिन डामरीकरण नहीं हो पाया है। फिकवाल और गंगाड़ी समुदाय के लोगों को केंद्रीय ओबीसी में शामिल करने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भी घोषणा की थी लेकिन केंद्रीय ओबीसी में शामिल नहीं किया गया है।
सेम मुखेम मंदिर जाने वाले पैदल रास्ते पर मुख्यमंत्री ने कैनोपी लगाने की घोषणा की थी वह भी धरातल पर नहीं उतर पाई है। उन्होंने रिंग रोड से प्रभावित होने वाले दुकानदारों को व्यावसायिक दरों से भुगतान करने की मांग की। जंगली जानवरों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग परेशान हैं। सरकार स्थायी समाधान करने के बजाय मुआवजे की राशि बढ़ा रही है।
विज्ञापन
कहा कि प्रत्येक वर्ष टिहरी बांध से रॉयल्टी के तौर पर प्रदेश सरकार को 207 करोड़ रुपये मिलते हैं। इससे बांध प्रभावितों को निशुल्क बिजली पानी दिया चाहिए। जन आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रतिपक्ष नेता यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह नई टिहरी पहुंचेंगे। इस मौके कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, विजय गुनसोला, कुलदीप पंवार, देवेंद्र नौडियाल, गबर सिंह रावत, सौरभ मौजूद रहे।