फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   MLA expressed displeasure over the distribution of posts in Congress

कांग्रेस में पदों के बंटवारे पर विधायक ने जताई नाराजगी

Thu, 14 Apr 2022 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
MLA expressed displeasure over the distribution of posts in Congress
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष के चयन पर प्रतापनगर के कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नेगी ने भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन में पदों के बंटवारे के बाद कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। पार्टी संगठन में संतुलन बनाने के लिए पार्टी हाईकमान को प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष में कोई भी एक पद गढ़वाल मंडल को देना चाहिए। कांग्रेस के नाराज विधायकों की ओर से अलग पार्टी बनाए जाने की बात को उन्होंने सिरे से नकारते हुए कहा कि वे क्षेत्रीय असंतुलन के इस मामले में पार्टी हाईकमान के शीर्ष नेताओं से बातचीत करेंगे। विधायक नेगी आज रात देहरादून पहुंचेंगे और शुक्रवार को देहरादून में पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed