{"_id":"6224b7cde5b810608206b574","slug":"missing-youth-s-body-found-hanging-from-tree-under-suspicious-circumstances-new-tehri-news-drn405726123","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमशुदा युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमशुदा युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात दिन पूर्व गुमशुदा हुए थत्यूड़ सूक्तियाणा बाजार निवासी एक युवक का शव रविवार को थापला गांव के समीप पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी से लटका मिला। शव के आसपास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया है।
अलमस गांव निवासी विपुल पुंडीर (19) यहां सूक्तियाणा बाजार में अपनी मां निर्मला देवी के साथ रहता था। मां लोक निर्माण विभाग में कार्यरत है। 28 फरवरी को विपुल घर से बाजार गया था, लेकिन जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार सुबह नौ बजे जब ग्रामीण चारापत्ती लेने जंगल जा रहे थे तो वहां थत्यूड़ कैंपटी मोटर मार्ग थापला गांव के नजदीक रस्सी के सहारे पेड़ पर एक शव लटका दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। शव रस्सी से उतारकर पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई दीपिका तिवारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई भी निशान नहीं हैं। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतक 11वीं कक्षा में पढ़ता था। चार भाईयों में वह तीसरे नंबर का था। परिजनों से बातचीत कर मौत के कारणों का पता किया जा रहा।