{"_id":"61631fa78ebc3e48933bdcb6","slug":"meritorious-students-of-board-exams-were-honored-new-tehri-news-drn393004058","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वतीय क्षेत्र में छड़ी उद्योग की स्थापना करने वाले जौनपुर ब्लॉक के मोलधार गांव निवासी स्व. महिमानंद कोहली की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कोहली परिवार की ओर से जौनपुर ब्लॉक के हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा के 12 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित भी किया।
ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने किया। स्व. कोहली के बड़े बेटे राजेंद्र कोहली की ओर से लिखी गई पुस्तक महिमा की छड़ी, छड़ी की महिमा पुस्तक का विमोचन भी किया गया। विधायक पंवार ने कहा कि स्व. महिमानंद ने 70 के दशक में छड़ी उद्योग को नए मुकाम तक पहुंचाया। साहित्यकार सोमवारी लाल उनियाल ने कहा कि स्व. महिमानंद ने छड़ी उद्योग स्थापित कर लोगों को स्वरोजगार की राह खोली। इस अवसर पर पूर्व विधायक महावीर सिंह रागड़, पूर्व खेल राज्य मंत्री नारायण सिंह राणा एससी आयोग की पूर्व राष्ट्रीय सदस्य डा. स्वराज विद्वान, जिला पंचायत सदस्य सनवीर बेलवाल, अभिलाष कुमार, पूर्व प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, गीता रावत, मीरा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्षा हीरामणि गौड़ आदि उपस्थित रहे।