फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Meritorious students of board exams honored

बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों किए सम्मानित

Sun, 21 Feb 2021 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students of board exams honored
बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को बीवीएस इंटर कालेज चौकलियाचक में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव की ओर से दिए गए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को भागीरथी विद्या सरोवर पब्लिक स्कूल चौकलियाचक में आयोजित सम्मान समारोह में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय और शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से भेजे गए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली ने कहा कि मेहनत से ही सफलता हासिल की जा सकती है। समारोह में हाईस्कूल मेरिट सूची में पहली रैंक हासिल करने वाले छात्र गौरव सकलानी (98.20), पवन रतूड़ी (97), आयुषी राणा (95.4), गौरव सिंह (95), इशिता (94.60), रुचिता भट्ट (93.4) और प्रियांशी पंवार (93.2) और इंटर में सृष्टि उनियाल(92.60) और शोभित जैन (91) प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के संरक्षक जोत सिंह बिष्ट, प्रबंधक विनीता बिष्ट, आनंद सिंह बेलवाल, बुद्धि सिंह चौहान, बचन सिंह तोपवाल, शिवदयाल रावत, प्रधानाचार्य विमलेश नौटियाल, लक्ष्मी प्रसाद डंगवाल, सरोज बेलवाल, रजनी नेगी, पुष्पा रावत, गरिमा भट्ट, वीना भट्ट, प्रमोद रावत, दिनेश तोपवाल, अर्जुन धनोला और महावीर कैंतुरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed