फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Meritorious players were awarded

Tehri News: मेधावी खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

Sun, 16 Nov 2025 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 16 Nov 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
Meritorious players were awarded
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान करने के उद्देश्य से मंजाड़ी स्पोर्ट्स एकेडमी मुयालगांव नैलचामी के संस्थापक बद्री प्रसाद अंथवाल की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक शक्ति लाल शाह, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में वर्ष 2024-25 के दौरान राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एथलीट राखी, जितेंद्र, प्रिंस बिष्ट, पीयुष रमोला, प्रिया रावत व सिया सेमवाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सरकार को गांव-गांव में खेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर और अधिक ध्यान देना होगा। ब्लॉक प्रमुख कंडारी ने कहा कि खेल संस्कृति को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट, सभासद अरुण रतूड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन नौटियाल, प्रधानाचार्य रघुवीर चौहान, खेल समन्वयक उपेंद्र मैठाणी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed