फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Memorandum sent to DM to take action against accused

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने को डीएम को भेजा ज्ञापन

Tue, 24 Nov 2020 10:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Memorandum sent to DM to take action against accused
जौनुपर ब्लॉक के विनाऊ निवासी दिनेश सिंह ने पुलिस पर गाली गलौच, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम और एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

विनाऊ के दिनेश सिंह भंडारी ने डीएम और एसएसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि गांव में उनके पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र सिंह भंडारी के शौचालय से लंबे समय से उनके घर में गंदा पानी बह रहा था। परिजनों ने पड़ोसी से समस्या का समाधान करने की मांग की थी, लेकिन पड़ोसी ने समाधान के बजाए महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। अगस्त माह में सीएम पोर्टल में इसकी शिकायत की गई थी। एसडीएम धनोल्टी ने नैनबाग पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। उल्टा शिकायतकर्ता के खिलाफ ही आरोपी से तहरीर लिखवाई गई। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में राष्ट्रीय महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग ने भी कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए। बावजूद पुलिसकर्मियों की लापरवाही से अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। डीएम और एसएसपी से समस्या का निराकरण करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed