{"_id":"67ab3ccd50f4b31e5b0733cc","slug":"mathlau-aginda-road-has-not-been-asphalted-for-eight-years-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-111035-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मथलाऊ अगिंडा सड़क का आठ वर्षों से नहीं हो पाया डामरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मथलाऊ अगिंडा सड़क का आठ वर्षों से नहीं हो पाया डामरीकरण
Tue, 11 Feb 2025 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 11 Feb 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के ग्राम मथलाऊ से अगिंडा गांव के लिए बनी चार किलोमीटर सड़क लंबे समय बदहाल है। ग्रामीणों जान जोखिम में डालकर सड़क पर आवागमन करने को मजबूर है। मथलाऊ से अगिंडा होते हुए यह सड़क भवान, नगुण उत्तरकाशी और देहरादून सड़क से जुड़ती है।
वर्ष 2016-17 में लोनिवि थत्यूड़ ने मथलाऊ से अगिंडा तक चार किमी सड़क का निर्माण करवाया था, लेकिन आठ वर्ष बीतने के बाद भी सड़क का सुधारीकरण और डामरीकरण नहीं हो पाया। जौनपुर सेवानिवृत कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष खेमराज भट्ट, जयेंद्र बिजल्वाण, महावीर रावत, भजगोविंद पोखरियाल, रतनमणी भट्ट ने बताया सड़क का डामरीकरण नहीं होने के कारण बरसात में सड़क पर जगह-जगह पानी भरने के साथ गड्ढे पड़ जाते हैं। धूप में धूल उड़ती है, जिससे वाहन चालकों के साथ सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति होने के कारण कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। सड़क संकरी होने के कारण दो वाहन भी एक साथ आवागमन नहीं कर सकते हैं। सड़क से मथलाऊ, खादणू, कखोन, गढेत, अगिंडा आदि गांव के ग्रामीण रोज सफर करते हैं। ग्रामीणों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की ओर से कई बार सड़क सुधारीकरण और डामरीकरण के संबंध में लोनिवि थत्यूड़ को लिखित और मौखिक रूप से अवगत करवाया गया, लेकिन सड़क का सुधारीकरण नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र मथलाऊ अगिंडा सड़क का सुधारीकरण और डामरीकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विभाग की ओर से मथलाऊ से अगिंडा सड़क का इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा है। बजट मिलने के बाद सड़क का डामरीकरण शुरू कर दिया जाएगा।
- सोनू कुमार त्यागी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि थत्यूड़।