फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Married in lockdown due to corona virus

दो बार टलने के बाद आखिर हो गई शादी

Sun, 10 May 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Married in lockdown due to corona virus
नई टिहरी नव दुर्गा मंदिर में शादी अजीत और मोनिका की शादी संपन्न करवाते पंडित। - फोटो : NEW TEHRI
नई टिहरी। दो बार शादी टलने के बाद आखिरकार अजीत और मोनिका शादी के बंधन में बंध गए। रविवार को नवदुर्गा मंदिर बौराड़ी में दोनों ने मास्क पहनकर एक दूसरे को वरमाला पहनाई और अग्नि के सात फेरे लिए।
विज्ञापन

बौराड़ी निवासी वकील प्रेम सिंह बिष्ट के पुत्र अजीत सिंह का रिश्ता बुराड़ी थत्यूड़ निवासी अतोल सिंह गुसाईं की पुत्री मोनिका गुसाईं से तय हुआ था। दोनों की शादी के लिए बीते साल 22 नवंबर का दिन तय था, लेकिन अचानक अजीत की माता का स्वास्थ्य बिगड़ गया और शादी टाल दी गई।
विज्ञापन

नई तिथि बीती पांच मई निर्धारित की गई। लेकिन इस बार लॉकडाउन उनके विवाह की राह में विलेन बन गया। एक बार फिर शादी टाल दी गई। तय हुआ कि शादी अब 10 मई को दूल्हा-दुल्हन दोनों की ओर से पांच-पांच लोगों की मौजूदगी में कर दी जाए। बता दें कि अजीत उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, पिथौरागढ़ में मैनेजर हैं, जबकि मोनिका सिविल इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हे समेत पांच लोग जाकर लाए दुल्हन
नई टिहरी। डीजे, न ढोल। बौराड़ी में 9बी में भी करिश्मा और सौरभ की शादी सादे समारोह में संपन्न हुई। उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ के नेरी निवासी हुकम दास के पुत्र सौरभ की बरात बिजल दास के यहां पहुंची। दूल्हा, उसके पिता और ड्राइवर समेत पांच लोग पहुंचे। दुल्हन करिश्मा के घर भी कम ही लोगों ने शिरकत कर शादी की रस्म पूरी कराई। दूल्हा-दुल्हन ने मास्क पहनकर शादी के फेरे लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed