फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Many left BJP-Congress and joined UJP

भाजपा-कांग्रेस छोड़कर कई ने थामा उजपा का दामन

Sun, 24 Jan 2021 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Many left BJP-Congress and joined UJP
नई टिहरी में जन एकता पार्टी की बैठक को संबोधित करते केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै। - फोटो : NEW TEHRI
उत्तराखंड जन एकता पार्टी की बैठक में पार्टी संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान एक हजार से अधिक लोग भाजपा और कांग्रेस छोड़कर उजपा में शामिल हुए। बैठक में कार्यकर्ताओं ने मिशन 2022 के लिए एकजुट होकर पार्टी हित में काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को उजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि राष्ट्रीय दलों ने हमेशा देवभूमि के साथ छलावा किया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए पार्टी सहयोग राशि भेजेगी। केंद्रीय अध्यक्ष धनै ने कहा कि इन चार सालों में टिहरी में एक भी विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। वहीं पार्टी बैठक में प्रताप गुसाईं को केंद्रीय मीडिया प्रभारी, विनय तिवाड़ी टिहरी विधानसभा मीडिया प्रभारी, जसी नेगी को जिला महामंत्री, मीना जोशी और शशी सकलानी को जिला मंत्री और कुंती सजवाण को महिला जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, महिला जिलाध्यक्ष रागिनी भट्ट, केंद्रीय उपाध्यक्ष गोविन्द बिष्ट, निर्मला बिष्ट, पूर्व प्रमुख आनंदी नेगी, करम सिंह तोपवाल, संजय बहुगुणा, यशपाल पंवार, संजय सिंह रावत, विनोद सजवाण, शशिभूषण भट्ट, देवेंद्र दुमोगा, परमजीत राणा, राजवीर भंडारी, योगेशपाल, धर्म सिंह गुनसोला, प्रेम सिंह रावत, शीशपाल पंवार, राजेंद्र भंडारी, दिनेश उनियाल और संध्या उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed