फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Manglik work starts from today with Tulsi Shaligram marriage

तुलसी शालिग्राम विवाह के साथ आज से मांगलिक कार्य शुरू

Sun, 14 Nov 2021 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Manglik work starts from today with Tulsi Shaligram marriage
चार माह के बाद सोमवार (आज) से शहनाइयों की गूंज शुरू हो जाएगी। बाजारों में खरीदारी भी रफ्तार पकड़ेगी। माता तुलसी और शालिग्राम विवाह के साथ ही विवाह सहित मांगलिक कार्य आज से शुरू होंगे, जो 13 दिसंबर तक शुभ मुहूर्त में होंगे।
विज्ञापन

देवशयन के कारण शादियों पर विराम लगा हुआ था। देवउठावनी एकादशी के दिन जब भगवान विष्णु शयनावस्था से उठते हैं। उसके बाद ही मांगलिक कार्यक्रम शुरू होते हैं। इस बार 15 नवंबर को तुलसी विवाह के साथ ही भगवान विष्णु शयन के बाद जाग रहे हैं। ऐसे में चार महीने बाद सोमवार से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। अब 13 दिसंबर तक शादियों की धूम रहेगी। दो महीनों में विवाह के लिए करीब दो दर्जन शुभ मुहूर्त हैं। कई महीनों से इंतजार करते आ रहे लोग अब तैयारियों में जुट गए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते वेडिंग प्वाइंट, होटल कारोबारियों का कामकाज कम ही चल रहा था। वेडिंग प्वाइंट संचालक मदन सिंह चौहान, राजेंद्र नेगी, अनुसूया नौटियाल ने बताया कि एक साल बाद नवंबर और दिसंबर में शादी-विवाह के लिए सभी शुभ मुहूर्त पर एडवांस बुकिंग मिली है।
विज्ञापन

ऐसे तय होता है विवाह मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुभ मुहूर्त निकालने के लिए निम्न बातों का खास ध्यान रखा जाता है। तिथि, वार, नक्षत्र, योग, करण, नवग्रहों की स्थिति, मलमास, शुक्र और गुरु अस्त, अशुभ योग, भद्रा, शुभ लग्न, शुभ योग तथा राहुकाल आदि इन्हीं के योग से शुभ मुहूर्त निकाले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed