फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Man climbs mobile tower in protest against being fired from his job.

Tehri News: नौकरी से हटाए जाने के विरोध में मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति

Mon, 22 Jun 2026 07:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 22 Jun 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Man climbs mobile tower in protest against being fired from his job.
सेवा बहाली और बकाया मानदेय भुगतान करने की मांग पर अड़ा
विज्ञापन

नई टिहरी। सेवा बहाली और रुका हुआ मानदेय भुगतान करने की मांग को लेकर एक व्यक्ति नई टिहरी में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे टावर से नीचे उतरने की अपील की लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा हुआ है। देर शाम तक अधिकारी उसे समझाकर नीचे उतारने के प्रयास में जुटे रहे लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई।
नरेंद्रनगर दोगी पट्टी के भांगला निवासी नरोत्तम प्रसाद गैरोला वर्ष 2016 में सब रजिस्ट्रार कार्यालय घनसाली में उपनल के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात हुए थे। 14 जुलाई 2020 को उक्त पद पर स्थायी नियुक्ति होने के बाद उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थी। इसके बाद से वह पुनर्नियुक्ति और बकाया मानदेय भुगतान की मांग करता आ रहा है।
विज्ञापन

एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नरोत्तम प्रसाद ने अपनी नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की थी। न्यायालय ने उनकी मांग को स्वीकार नहीं किया। सोमवार को वह कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दरबार में पहुंचा और डीएम से पुनर्नियुक्ति की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने डीएम को आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी भी दी। इसके बाद अपराह्न करीब एक बजे वह कलेक्ट्रेट से सीधे भारत संचार निगम लिमिटेड कार्यालय परिसर पहुंचा और वहां स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गए। उसके टावर पर चढ़ने से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम कमलेश मेहता, पुलिस अधिकारी, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने उसको समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। एडीएम नेगी ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर स्थायी नियुक्ति होने के कारण नरोत्तम की सेवाएं समाप्त हुई थी। टावर से उसे नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। देर शाम तक वह टावर पर ही मौजूद रहा। एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed