फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Make plans completed in time: Doval

योजनाओं का निर्माण समय से करवाएं पूरा : डोभाल

Sat, 06 Mar 2021 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Make plans completed in time: Doval
नई टिहरी में पैदल संपर्क मार्गो का निरीक्षण करते बीसूका के उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल। - फोटो : NEW TEHRI
बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के जिला उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल ने मुख्यालय वन, पेयजल, नगर पालिका समेत विभिन्न विभागों के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास योजनाओं के निर्माण समय से करने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन

बीसूका के उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल ने ढाईजर में सड़क के नीचे स्थित पौराणिक कुलणा पेयजल स्रोत से निर्मित ढाईजर त्रिदेव मंदिर, नागदेव-बौराड़ी पेयजल योजना का निरीक्षण कर मरम्मत करने के निर्देश दिए।स उन्होंने बौराड़ी स्थित भामाशाह वाटिका, सरस्वती शिशु मंदिर टाइप-2 के समीप स्थित देवदार वाटिका में उगी झाड़ियों का कटान न करने परस चिंता जताई। उन्होंने झाड़ी कटान, वाटिका का सौंदर्यीकरण, तारबाड़ लगाने, गणेश चौक बौराड़ी से मोलधार, बसंत विहार, ढुंगीधार में संपर्क मार्गों की मरम्मत, ढाईजर से देवीधार-पिकनिक स्पॉट कच्चे मार्ग पर सीसी खंडिजा डालने, जीर्णशीर्ण पार्कों का जीर्णोद्धार करने समेत कई निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर जिला अर्थ एवं सख्यांधिकारी निर्मल कुमार शाह, समिति के सदस्य रामलाल नौटियाल, वन रेंज अधिकारी आशीष, डिमरी, नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल और सचिव सीपी डबराल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed