{"_id":"58c81e8c4f1c1b6a2d32a2b5","slug":"lonaviv-s-lethargic-people-are-facing-heavy-burdens","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि की सुस्ती लोग पर पड़ रही भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि की सुस्ती लोग पर पड़ रही भारी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Tue, 14 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनिवि की लापरवाही घुत्तु क्षेत्र के लोगों पर भारी पड़ रही है। 30 किमी के घनसाली-घुत्तु सड़क की स्थिति खस्ताहाल बनी हुई है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे लोगों की मुसीबतें बढ़ा रहे हैं। खस्ताहाल मोटर मार्ग पर लोगों को जान हथेली पर रख कर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की मांग के बावजूद लोनिवि समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे जनता में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
सीमांत क्षेत्र घुत्तु को यातायात से जोड़ने के उद्देश्य से बनाई गई घनसाली-घुत्तु 30 किमी मोटर मार्ग की स्थिति खस्ताहाल बनी हुई है। सड़क के सुदृढ़ीकरण व डामरीकरण के लिए शासन ने वर्ष 2014 में 17 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की थी। तब से तीन साल का समय बीत चुका है, लेकिन सड़क का डामरीकरण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
इससे मार्ग पर बने गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। सड़क पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रखा है। डामरीकरण का कार्य जल्दी पूरा करने के लिए ई-टेंडरिंग से कार्य दिया गया था, लेकिन विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य केदार, सुंदर लाल उनियाल, भरत सिंह, सुनील पैन्यूली, भजन रावत का कहना है कि 17 करोड़ स्वीकृत होने के बावजूद सड़क की दशा नहीं सुधर पाई है। उन्होंने डीएम से दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और ठेकेदार का अनुबंध निरस्त करने की मांग की है।
आगामी जून तक घनसाली-घुत्तू मार्ग का डामरीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। डामरीकरण के लिए इन दिनों सड़क मार्ग पर टॉप कोट की गिटीयां बिछाने का काम चल रहा है।
-रत्नेश सक्सेना, सहायक अभियंता, लोनिवि घनसाली।