{"_id":"4c2a426a5fe2385b0ace7979137769c6","slug":"lock-on-company-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों ने कंपनी पर ठोका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों ने कंपनी पर ठोका ताला
ब्यूरो/ अमर उजाला नई टिहरी
Updated Thu, 18 Feb 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेश्वर बांध की कार्यदायी संस्था पटेल कंपनी और सीईसी कंपनी में कार्यरत श्रमिकों ने दो माह से मानदेय भुगतान नहीं होने पर बृहस्पतिवार को कार्यालय में तालाबंदी कर निर्माण कार्य बंद कर दिया। कंपनी की ओर से 10 श्रमिकों का असम स्थानांतरण आदेश रद्द नहीं होने पर उन्होंने शुक्रवार से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
पटेल कंपनी और सीईसी कंपनी में कार्यरत श्रमिकों का कहना है कि उन्हें दो माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, जिन कर्मियों ने मानदेय देने की मांग उठाई कंपनी ने उन 10 लोगों का जान बूझकर स्थानांतरण असम कर दिया। जिससे कर्मियों में रोष है। बृहस्पतिवार को संविदा श्रमिक संघ के बैनर तले श्रमिक और स्थानीय जन प्रतिनिधि कोटेश्वर पहुंचे। वहां उन्होंने पटेल कंपनी और सीईसी कंपनी में तालाबंदी कर वहां आसपास के क्षेत्रों में चल रहा निर्माण भी जबरन बंद कर दिया। इस दौरान श्रमिकों ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। अपराह्न दो बजे पटेल कंपनी के महाप्रबंधक शेखर दास पटेल और सीईसी कंपनी के महाप्रबंधक रमा राव मौके पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत श्रमिकों को आश्वासन दिया कि दो दिन के अंतर्गत मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। जिन कर्मियों का स्थानांतरण असम हुआ है उनका आदेश रद्द करने के लिए हैदराबाद स्थित निदेशक मंडल को पत्र भेज दिया है। निदेशक मंडल जल्द ही इस पर निर्णय लेगा। इसके बाद कर्मियों ने कहा यदि शुक्रवार तक स्थानांतरण आदेश रद्द नहीं किया गया, तो वे फिर से तालाबंदी करने को बाध्य होंगे। महाप्रबंधकों के आश्वासन के बाद श्रमिकों ने कार्यालय में तालाबंदी खोल दी है।
तालाबंदी करने वालों में संविदा श्रमिक संघ के अध्यक्ष भरत सिंह, उपाध्यक्ष मस्तराम, सचिव जसपाल, कोषाध्यक्ष मनोज, सैण के प्रधान रघुवीर सिंह सजवाण, चाक पिछवाड़ा के प्रधान रवि सेमवाल, श्रीकृष्ण बिजल्वाण, बलवीर सिंह पंवार आदि शामिल थे।