{"_id":"57cbf6352dca078e06e8362c102c4882","slug":"landslides-70-families-took-refuge-in-the-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन, 70 परिवारों ने ली मंदिर में शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन, 70 परिवारों ने ली मंदिर में शरण
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Sun, 26 Jul 2015 04:58 PM IST
विज्ञापन
थाती कठूड़ पट्टी के ग्राम पंचायत तिनगढ़ के ऊपर भारी भूस्खलन से गांव के 70 परिवार दहशत में हैं। शनिवार रात हुई बारिश से 15 लोगों के घरों में मलबा घुस गया है। भूस्खलन के भय से लोगों ने गांव में बने मंदिर में शरण ले ली है। पशुओं को गांव के लोगों ने दूर छानियों में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन
तिनगढ़ गांव के ऊपर योंटी नामे तोक में पिछले कुछ वर्षों से भूस्खलन हो रहा है। शनिवार रात हुई तेज बारिश से भूस्खलन वाले स्थान से मलबा गिरकर 15 घरों में घुस गया है। भूस्खलन स्थल पर दरारें पड़ गई हैं।
विज्ञापन
खतरे को देखते हुए गांव के 70 परिवारों ने मंदिर में शरण ले ली है। प्रधान केशरी लाल, जय किशन, रुचि सेमवाल ने बताया कि गांव के ऊपर से लगातार भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन रोकने के लिए सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई भी कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन
तहसील प्रशासन को शनिवार शाम को ही सूचना दे दी थी, लेकिन कोई देखे नहीं पहुंचा। एसडीएम जगदीश लाल ने बताया कि तिनगढ़ गांव में भूस्खलन होने की सूचना पर पटवारी को मौका मुआयना करने को कहा गया है। पटवारी की रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
इधर, शनिवार रात हुई बारिश से बनचुरी, नैल, बौसुला गांव में संपर्क मार्ग और खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी के परिसर में भी मलबा घुस गया है। पट्टी कोटी फैगुल के ग्राम मोलनों पौखाल, कंडी, देवरी के काश्तकारों के खेत मलबे में दब गए हैं।