फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Landslide debris entered 33 KV power substation

Tehri News: 33 केवी विद्युत सब स्टेशन में घुसा भूस्खलन का मलबा

Sat, 27 Jul 2024 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 27 Jul 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
Landslide debris entered 33 KV power substation
थत्यूड़ बिजली घर मलबा से भरा लबालब। संवाद
19 जून के बाद सब स्टेशन में मलबा घुसने की यह तीसरी घटना
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर क्षेत्र में बारिश के कारण सुवाखोली मोटर मार्ग पर भूस्खलन हो गया। उसका मलबा सड़क के नीचे 33 केवी विद्युत सब स्टेशन में घुस गया, जिससे क्षेत्र के करीब 100 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सड़क पर रात को मलबा आने के बाद सुबह मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जेसीबी लगाकर मलबा हटाने के बाद सुबह 10 बजे मोटर मार्ग पर यातायात बहाल हो पाया।
शुक्रवार देर रात हुई तेज बारिश के कारण थत्यूड़-सुवाखोली मोटर मार्ग पर भू-धंसाव हो गया। मलबा ठीक नीचे 33 केवी के विद्युत सब स्टेशन में घुस गया। विद्युत सब स्टेशन में तीसरी बार मलबा घुसा है। इससे पहले उसी स्थान पर पिछले माह 19 जून और 4 जुलाई को भी मलबा घुसा था, जिससे पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति घंटों तक बाधित रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई तेज बारिश के कारण फिर से उसी जगह से मलबा नीचे सड़क में जमा होने के बाद नीचे विद्युत स्टेशन में घुस गया। कर्मियों ने बताया कि सब स्टेशन में इस बार करीब छह फीट तक मलबा भर गया है, जिसमें कई ट्रांसफार्मर पूरी तरह से मलबे में दब गए हैं। रात को ही थत्यूड़ बाजार सहित 100 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन होने से सड़क पर मलबे का ढेर जमा होने के कारण थत्यूड़-मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर आवागमन बंद हो गया, जिससे वहां दूध, सब्जी सहित दर्जनों वाहन फंस गए। सुबह करीब 10 बजे यातायात बहाल हो पाया। सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के ब्लाक अध्यक्ष खेमराज भट्ट ने बताया कि भूस्खलन वाले क्षेत्र का ट्रीटमेंट करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन लोनिवि का कहना है कि बजट नहीं है। जब तक पहाड़ी का स्थायी ट्रीटमेंट नहीं किया जाता है, समस्या बनी रहेगी।

थत्यूड़ विद्युत सब स्टेशन में पहाड़ी से आया मलबा भर गया है, जिससे कई ट्रांसफार्मर मलबे में दब गए हैं। अन्य उपकरणों को भी नुकसान हुआ है। सब स्टेशन में मलबा घुसने से थत्यूड़ बाजार सहित स्टेशन से जुड़े 100 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद है। स्टेशन से मलबा हटाया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति में समय लगने पर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

- अमित आनंद, ईई ऊर्जा निगम नई टिहरी।


थत्यूड़-सुवाखोली मार्ग पर मलबा आने के कारण रात को ही बंद हो गया था। सड़क से मलबा हटाने के लिए सुबह ही जेसीबी मौके पर भेज दी गई थी। सुबह करीब 10 बजे मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया। परेशानी का सबब बने स्लाइड जोन के ट्रीटमेंट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
- लोकेश सारस्वत, ईई लोनिवि थत्यूड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed