फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Lakhwar dam affected people warned of agitation

Tehri News: लखवाड़ बांध प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 18 Oct 2025 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 18 Oct 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
Lakhwar dam affected people warned of agitation
काश्तकारों और बेरोजगार युवाओं ने बैठक कर मांगों पर की चर्चा
विज्ञापन

नैनबाग (टिहरी)। लखवाड़ बांध परियोजना से प्रभावित काश्तकारों और बेरोजगार युवाओं ने बंदरकोट में बैठक कर प्रभावितों की मांगों पर चर्चा की। प्रभावितों ने परिसंपत्तियों का मुआवजा और रोजगार नहीं दिए जाने पर आक्रोश जताया। शीघ्र मांगों का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

सरतली के जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत की अध्यक्षता में यमुना पुल के समीप बंदरकोट में संपन्न बैठक में बांध प्रभावित काश्तकारों और बेरोजगार युवाओं ने कहा कि वे लंबे समय परिसंपत्तियों का भुगतान व परियोजना में रोजगार देने की मांग कर रहे हैं लेकिन प्रशासन और बांध निर्माण में लगी कंपनी के अधिकारी उनकी मांगों को अनसुना कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य रावत ने कहा कि 22 अक्तूबर को बांध प्रभावितों संघर्ष समिति, बेरोजगार युवाओं, काश्तकारों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सामूहिक बैठक होगी। सरदार सिंह मल्ल ने कहा कि बांध प्रभावितों को घराट, छानियों, फलदार पेड़, खेत, खलियान सहित अन्य परिसंपत्तियों का पूरा मुआवजा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से अपनी परिसंपत्तियों की सूची तैयार करने को कहा। बांध प्रभावितों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। बैठक में महिपाल सजवाण, राजेश सजवाण, सुरेश रावत, विनोद राणा, आनंद रावत, महेंद्र सिंह पुंडीर, टीकम तोमर, सचिन तोमर, जयपाल रावत, गंभीर सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed