फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   lacs of rupees expences incurred, villagers yet thirsty

लाखों रुपये खर्च, फिर ग्रामीण प्यासे

Sat, 28 Nov 2015 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Sat, 28 Nov 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन

थौलधार ब्लॉक के ग्राम कौडू में स्वजल और ग्राम पेयजल समिति की लापरवाही से ग्रामीणों को पेयजल नसीब नहीं हो पा रहा है, जिससे ग्रामीण लाखों रुपये की योजना बनने के बाद भी एक-डेढ़ किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने योजना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


नगुण पट्टी के ग्राम कौडू बड़ा के लिए स्वजल की ओर से वर्ष 2012-13 में औली व कुरेड़ स्रोत से 11.17 लाख रुपये खर्च कर 2.5 किमी लंबी पेयजल लाइन बनाई गई थी, लेकिन योजना से ग्रामीणों को आज तक पेयजल नसीब नहीं हो पाया है। प्रधान गोपाल सिंह, भगवान सिंह रावत और शरत सिंह थलवाल ने बताया कि योजना बनाने में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पेयजल स्रोत नीचे और चैंबर दो मीटर ऊपर बनाया गया है। उस समय लोगों ने इसका विरोध भी किया था, लेकिन पेयजल समिति ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि योजना बनने से अब तक लोगों को एक बूंद पानी नहीं मिल पाया है। जिससे पेयजल योजना पर 11 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी गांव की 300 की आबादी डेढ़ किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और स्रोत पर चैंबर बनाकर जलापूर्ति कराने की मांग की है। इस बाबत स्वजल परियोजना के प्रबंधक सुनील जोशी ने कहा कि योजना बनाने की जिम्मेदारी पेयजल समिति की होती है। इसमें समिति को ही सुधार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed