{"_id":"e28cc6b14f01552986c0f50a55c4a6a0","slug":"labour-union-dharna-continue-on-second-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर यूनियन का धरना दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर यूनियन का धरना दूसरे दिन भी जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Sat, 28 Nov 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
जल निगम-जल संस्थान मजदूर यूनियन का सात सूत्री मांगों को लेकर चल रहा धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। यूनियन ने जल निगम के अधिशासी अभियंता पर कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मामला एक दिसंबर को प्रांतीय कमेटी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
भिलंगना ब्लॉक में जल निगम व जल संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से यात्रा भत्ता, फील्ड कर्मचारियों को छठा वेतनमान देने, एरियर का भुगतान करने, सूची में छूटे कर्मियों के नाम ढांचे में दर्ज कराने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने कहा कि जल निगम के अधिशासी अभियंता सुभाष कुमार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है, आंदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में प्रदीप पैन्यूली, सत्य प्रसाद नौटियाल, भरत राम सेमवाल, हर्षमणी उनियाल, कीर्ति सिंह राणा, बिजेंद्र सिंह, चंद्र मोहन व्यास, अजय पाल, मनीष, आशाराम डंगवाल, महेंद्र सिंह, सौकार सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन