फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   KV's building entangled in District Development Authority

Tehri News: जिला विकास प्राधिकरण के फेर में उलझा केवि का भवन

Wed, 05 Jul 2023 04:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
KV's building entangled in District Development Authority
एक माह से प्राधिकरण में लटकी केवी की पत्रावली
विज्ञापन

नई टिहरी। केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर आ रही अड़चनें दूर होने का नाम नहीं ले रही है। कार्यदायी संस्था ने जिला विकास प्राधिकरण से निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति मांगी है लेकिन एक माह से प्राधिकरण के कार्यालय में भवन निर्माण की अनुमति की फाइल धूल फांक रही है। भवन निर्माण शुरू न होने का खामियाजा छात्र-छात्राओं को उठाना पड़ रहा है।
1989 में नई टिहरी में केंद्रीय विद्यालय अस्थाई भवनों में शुरू हुआ था। तब से केंद्रीय विद्यालय दो अलग-अलग पार्ट में संचालित किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन लंबे समय से भवन निर्माण के लिए भूमि की मांग कर रहा है। बमुश्किल प्रशासन ने 2010 में नगर के आंचल डेयरी के पास 1.672 हेक्टेयर भूमि आवंटित की। बावजूद आवंटित भूमि तक सड़क बनने के लिए सात साल बाद 2017 में भूमि मिल पाई।
विज्ञापन

इसके बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन और कार्यदायी संस्था एनपीसीसी (नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लि.) के बीच निर्माण कार्य पर खर्च होने वाली धनराशि को लेकर एक राय नहीं बन पाई थी। राय बनने के बाद केवि संगठन ने 40 करोड़ 4 लाख 83 हजार रुपये की धनराशि एक साल पहले स्वीकृत कर एनपीसीसी को निर्माण कार्य शुरू करने को कहा था। एनपीसीसी ने करीब एक माह पहले जिला विकास प्राधिकरण से भवन शुरू करने की अनुमति मांगी थी लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी अनुमति देने की फाइल को आगे नहीं बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय में करीब एक माह से भवन निर्माण की अनुमति की फाइल पड़ी है लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिल पाई है। प्राधिकरण से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

-प्रदीप चंद्र थपलियाल, प्राचार्य केवी नई टिहरी।

केंद्रीय विद्यालय के भवन मानचित्र में ऊंचाई 11 मीटर रखी गई है जबकि मानक के अनुरूप ऊंचाई नौ मीटर होनी चाहिए। कार्यदायी संस्था को मानचित्र को ठीक करने के लिए कहा गया है।
-रणवीर सिंह, सहायक अभियंता, जिला विकास प्राधिकरण टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed