प्राथमिक स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 9 संकुल केंद्रों से 300 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। 50 मीटर की दौड़ में कृष्णा व 100 मीटर में नीरज ने बाजी मारी।
बृहस्पतिवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतियोगिता शुरू की। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश सरकार नकद इनाम से लेकर खेल छात्रवृत्ति तक दे रही है। उन्होंने ढालवाला में खेल भवन के लिए विधायक निधि से 15 लाख और खेल सामग्री क्रय करने के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में आंचल द्वितीय और अभय तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आशीष दूसरे और अनुराग तीसरे स्थान पर रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पवार ने की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, महेश जोशी, प्रकाश चंद्र डियूंडी, सह समन्वयक मनोज गंगोत्री, ऋषि भंडारी, राकेश उनियाल, मनमोहन रांगड़, कीर्ति सिंह नेगी आदि मौजूद थे।