फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Krishak Bhushan to three and Kisanshree award to 27

तीन को कृषक भूषण और 27 को किसानश्री पुरस्कार

Tue, 26 Apr 2022 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Krishak Bhushan to three and Kisanshree award to 27
टिहरी के रानीचौरी में किसानों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करती ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट। - फोटो : NEW TEHRI
उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र, वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी और कृषि विभाग ने आजादी के अमृत महोत्सव पर किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत जिला स्तरीय किसान मेला आयोजित किया। जिसमें किसानों को कृषि संबंधी विभिन्न जानकारियां दी गई। इस मौके पर तीन किसानों को कृषक भूषण और 27 को ब्लॉक स्तरीय किसानश्री पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

रानीचौरी में आयोजित किसान मेले और कृषि तकनीकी प्रर्दशनी का मुख्य अतिथि चंबा ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट ने शुभारंभ करते हुए किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती करने पर जोर दिया। कहा कि गांव में महिलाएं सबसे ज्यादा खेती करती है। इसके लिए महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। चंबा मसूरी-फलपट्टी के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह नेगी ने पहाड़ों में औद्यानिकी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। प्रभारी अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र डा. आलोक येवले ने प्राकृतिक खेती के सिद्धान्तों के बारे में अवगत कराया। मुख्य कृषि अधिकारी डा. अभिलाषा भट्ट ने प्रधानमंत्री फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि की जानकारी दी। जिला पंचायत सदस्य कोट यमला सजवाण ने सामुहिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया। विश्वविद्यालय के सह निदेशक प्रसार डा. अरविंद बिजल्वान ने प्रसार संबंधित जानकारी किसानों के साथ सांझा की। वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. वीपी खंडूड़ी ने किसानों को विभिन्न तकनीकी पहलुओं से रूबरू करवाया। महिला समूहों, कृषि विभाग, विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न उत्पादों की प्रर्दशनी भी लगाई। इस अवसर पर नैड गावं के चंद्र प्रकाश, अग्यारणा गांव के सुरेंद्र सिंह, जड़धार गांव के दिनपाल सिंह को कृषक भूषण पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा. शिखा, डा. अरूणिमा पालीवाल, डीपी सेमल्टी, जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र धनोला, भूमि संरक्षण अधिकारी पवन काला, विक्रम राणा, ललित सुयाल, अक्षत बिजल्वाण, गणेश सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed