फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Kovid Care Center to be set up in Ghomethidhar and Sendul: Shah

घुमेटीधार और सेंदुल में बनेंगे कोविड केयर सेंटर : शाह

Fri, 14 May 2021 09:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Kovid Care Center to be set up in Ghomethidhar and Sendul: Shah
घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने कई गांव का भ्रमण कर लोगों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने डीएम और सीएमओ को घनसाली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अतिथि गृह सेंदुल को कोविड सेंटर बनाने को कहा। शुक्रवार को विधायक शाह ने कोटी, मगरौं, कांडीखाल, स्यालकुंड गांव का भ्रमण कर लोगों की समस्या और स्वास्थ्य के बारे में जाना। उन्होंने लोगों को मास्क, सैनिटाइजर बांटे। कहा कि सभी की सावधानी और सतर्कता से ही कोरोना की जंग जीती जाएगी। उन्होंने डीएम और सीएमओ को घुमेटीधार और सेंदुल में तत्काल कोविड सेंटर शुरू करने के निर्देश दिए। बताया कि स्वयं सेवी संस्था माउंट वैली के सहयोग से 12 ऑक्सीजन सिलिंडर भी मिल चुके हैं। इस मौके पर विक्रम असवाल, हिम्मत सिंह रावत और राकेश शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed