{"_id":"5fc3d38a8ebc3e9be418e139","slug":"kotdwar-eight-infected-from-same-family-23-in-tehri-34-infected-in-chamoli-new-tehri-news-drn363257615","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार एक ही परिवार के आठ संक्रमित, टिहरी में 23, चमोली में मिले 34 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार एक ही परिवार के आठ संक्रमित, टिहरी में 23, चमोली में मिले 34 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी जिले में रविवार को 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, चमोली जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 34 नए मामले सामने आए हैं।
एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि कीर्तिनगर ब्लॉक क्षेत्र में आठ, नरेंद्रनगर, थौलधार में पांच-पांच, भिलंगना तीन, चंबा और देवप्रयाग ब्लॉक क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। 2507 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। 116 लोग होम क्वारंटीन हैं। वहीं चमोली जिले जोशीमठ से 9, नारायणबगड़ व घाट से 4-4, दशोली, थराली व कर्णप्रयाग से 3-3, गैरसैंण, गोपेश्वर व गौचर से 2-2 तथा नौटी व अलकापुरी से 1-1 केस सामने आया है। सीएमओ डा. जीएस राणा ने बताया कि बाहरी प्रदेशों से आए 16 प्रवासी अभी भी संस्थागत क्वारंटीन हैं, जबकि 103 प्रवासियों को होम क्वारंटीन किया गया है। ब्यूरो
कोटद्वार के गाड़ीघाट में एक ही परिवार के आठ लोग कोरोना संक्रमित
कोटद्वार। रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रशासन ने विकासनगर गाड़ीघाट में एक ही परिवार के आठ लोगों के संक्रमित मिलने पर क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दो गलियां सील कर दी है।
सीएमओ डा. मनोज शर्मा ने बताया कि विकासनगर गाड़ीघाट क्षेत्र में एक परिवार के तीन व्यक्ति, तीन महिलाएं और दो बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा बालासौड़ क्षेत्र से दो युवक, गाड़ीघाट से एक युवक, काशीरामपुर क्षेत्र से एक व्यक्ति, कुंभीचौड़ क्षेत्र से एक महिला और एक युवक, सिद्धबली मार्ग क्षेत्र से एक व्यक्ति, एक युवती और एक वृद्ध, झंडीचौड़ क्षेेत्र से एक व्यक्ति, नौगांवखाल क्षेत्र से एक महिला और एक किशोरी, यमकेश्वर क्षेत्र से दो युवक, दो महिलाएं और दो व्यक्ति, बीरोंखाल क्षेेत्र से एक युवक, दो शिक्षक, जयहरीखाल क्षेत्र में एक शिक्षक और पोखड़ा क्षेत्र में एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
31 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
श्रीनगर। तहसील में रविवार को 31 लोग कोरोना संक्रमित निकले। सिटी रिस्पांस टीम के डा. अनिल बिष्ट ने बताया कि ग्राम पंचायत नयालगढ़ में एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित निकलने पर सैंपलिंग की गई थी। जांच में आठ लोग संक्रमित पाए गए। वहीं श्रीकोट गंगानाली में एक परिवार के तीन लोगों सहित पांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। बेस अस्पताल में डॉक्टर व स्टाफ नर्स और एनआईटी के दो कर्मचारी भी संक्रमित हैं। इधर, मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि रविवार को 11 रेपिड टेस्ट किए गए, जिसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ब्यूरो