फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   korian engeneer team inspected Dobra-chanthi Bridge site

कोरियन इंजीनियरों की टीम ने डोबरा-चांठी पुल निर्माण स्थल का किया निरीक्षण

Sun, 28 Jun 2015 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Sun, 28 Jun 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
डोबरा-चांठी पुल के फाइनल डिजाइन को लेकर कोरिया की योसिन इंजीनियरिंग कंपनी के इंजीनियरों ने कसरत तेज कर दी है। कोरिया के इंजीनियरों ने लोनिवि के अधिकारियों के साथ पुल साइट का भ्रमण कर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का पुल निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर धरना जारी रहा। प्रतापनगर को जोड़ने के लिए बनने वाले पहले चरण के डिजाइन को 23 मई को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित हाइपावर कमेटी ने हरी झंडी दिखाकर 15 अगस्त से अधूरे पड़े पुल का निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


शनिवार को कोरियाई इंजीनियर पार्थ, सिमथ ने फाइनल डिजाइन को लेकर पुल की दोनों साइड का निरीक्षण कर तकनीकी जानकारी ली।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता केएस असवाल ने बताया कि 15 अगस्त से पुल का निर्माण शुरू किया जाना है। दूसरी ओर प्रतापनगर के पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार के नेतृत्व में पुल निर्माण की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने जल्द पुल निर्माण शुरू न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed