फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Kirtinagar, Devprayag and Chamba was the dominant

कीर्तिनगर, देवप्रयाग व चंबा का रहा दबदबा

Mon, 28 Nov 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Mon, 28 Nov 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Kirtinagar, Devprayag and Chamba was the dominant
winner team - फोटो : अमर उजाला

खेलो इंडिया अभियान के तहत जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नौ ब्लाक की बालिका वर्ग की अंडर-14 व अंडर-17 वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें कीर्तिनगर, देवप्रयाग और चंबा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

विज्ञापन


सोमवार को प्रतियोगिता का पर्यटन एवं युवा कल्याण मंत्री दिनेश धनै और डीएम इंदुधर बौड़ाई ने झंडारोहण कर शुभारंभ किया। पर्यटन मंत्री धनै ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मंच प्रदान करने की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में अंडर-14 सौ मीटर रेस में नरेंद्रनगर की संजना प्रथम, चंबा की आयुषी द्वितीय, देवप्रयाग की करीना तृतीय रही। अंडर-17 में अपेक्षा कीर्तिनगर पहले, दीपिका देवप्रयाग दूसरे, एकता कीर्तिनगर तीसरे रही। अंडर-14 चार सौ मीटर में संजना नरेंद्रनगर प्रथम, आरती थौलधार द्वितीय, करीना देवप्रयाग तृतीय रही। अंडर-17 में नीमा जाखणीधार प्रथम, स्वाति कीर्तिनगर द्वितीय, करिश्मा थौलधार तृतीय रही। लंबी कूद में अंडर-17 में देवप्रयाग की अंजली प्रथम, रिंकी द्वितीय और कीर्तिनगर की अपेक्षा तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


खो-खो अंडर-17 में जाखणीधार प्रथम, कीर्तिनगर द्वितीय रहा। वॉलीबाल में कीर्तिनगर प्रथम, चंबा द्वितीय रहा। अंडर-14 कबड्डी में चंबा प्रथम, थौलधार द्वितीय रहा। खो-खो में थौलधार पहले, कीर्तिनगर दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल में चंबा प्रथम, कीर्तिनगर द्वितीय रहा।


निर्णायक में कमल नयन रतूड़ी, यशपाल रावत, यजुवेंद्र चौहान, मेहरबान कैंतुरा, मुकेश उनियाल, अनामिका डंगवाल, बीएस धनोला रहे। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी सुरेश गुसाईं, पंकज तिवाड़ी, रघुभाई जड़धारी, ममता भट्ट, चतर लाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed