{"_id":"6ad368a628a0959abb0fee59","slug":"kindergarten-annual-day-celebrated-at-carmel-school-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-121884-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कार्मेल स्कूल में मनाया गया किंडरगार्टन का वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कार्मेल स्कूल में मनाया गया किंडरगार्टन का वार्षिकोत्सव
Sat, 17 Oct 2026 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। कार्मेल स्कूल में किंडरगार्टन का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि फादर सबेस्टियन ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का बड़ा महत्व है। प्रिंसिपल फादर राजू ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, सहयोग की भावना और मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षकों, छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।
वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने हिंदी और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मैनेजर फादर जोश, शिक्षक प्रदीप कोठियाल, प्रियंका रावत, मंजू नेगी, सुमन उनियाल और विकास रमोला आदि मौजूद थे। संवाद