Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Khadi-Piplet-Udkhanda road remains unimproved even after a month and a half

Tehri News: डेढ़ माह बाद भी नहीं सुधरी खाड़ी-पिपलेथ-उदखंडा सड़क

Wed, 04 Nov 2026 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 04 Nov 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Khadi-Piplet-Udkhanda road remains unimproved even after a month and a half
नई टिहरी। नरेंद्रनगर ब्लॉक की खाड़ी-पिपलेथ-चौंपा-उदखंडा सड़क डेढ़ माह से अधिक समय बीतने के बाद भी भूस्खलन से हुए नुकसान के कारण दुरुस्त नहीं हो पाई है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को गांव पहुंचने के लिए पीपलखोली मार्ग से होकर जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें करीब तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। वहीं, सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना है।
विज्ञापन

बीते 14 सितंबर को सड़क के 42-43 किलोमीटर के बीच भारी भूस्खलन हुआ था। इससे करीब 100 मीटर से अधिक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सड़क को अन्य स्थानों पर भी नुकसान पहुंचा। इसके बाद से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। डेढ़ माह से अधिक समय गुजरने के बावजूद मौके पर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य शीशपाल सजवाण, बीडीसी सदस्य सोबत सिंह, ग्राम प्रधान पिपलेथ बलवीर सिंह भंडारी ने बताया कि चार वर्ष पूर्व एनएच-34 चंबा-ऋषिकेश के चौड़ीकरण के बाद से ही इस क्षेत्र में भू-धंसाव की स्थिति बनने लगी थी। इसी कारण खाड़ी-पिपलेथ ग्रामीण सड़क भी भूस्खलन की चपेट में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क की सुरक्षा के लिए एनएच और लोनिवि नरेंद्रनगर से कई बार सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग की गई, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। अब सड़क क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। उन्होंने सड़क से आवागमन सुरक्षित बनाने के लिए जल्द समाधान की मांग की है।

भूस्खलन से क्षतिग्रस्त खाड़ी-पिपलेथ-उदखंडा सड़क की मौजूदा स्थिति में मरम्मत संभव नहीं है। करीब ढाई किलोमीटर हिस्से के री-अलाइनमेंट का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
-प्रवीण कुमार कर्णवाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि नरेंद्रनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed